छोटी बेटी की भी पिछले माह शादी हो गई ।उसकी बिदाई के दो-तीन दिन बाद बाकी मेहमान भी चले गये।सुबह नींद खुली और आदतन बेटी को आवाज दिया - पर कोई जवाब नहीं मिला... पत्नी उदास सी हँसी के साथ बोली-भूल गले क्या, छोटी भी ससुराल चली गई। अचानक घर बहुत खाली -खाली सा लगा । ऐसा महसूस हुआ जैसे अब तो कुछ करने को रहा ही नहीं ।
No comments:
Post a Comment