Monday, December 27, 2010

विनायक सेन को उम्रकैद

वकौल एम्० जे० अकबर साहब.....
डॉ.बिनायक सेन जैसे लोगों को उम्रकैद की सजा सुना दी जाती है और डकैतों को wiलासितापूर्ण जीवन जीने की सुविधा दी जाती है। लुटेरों के चेहरों को लोगों के सामने लाने के लिए सरकार के ऊपर वर्षों तक दबाव बनाया जाता है। जब सरकार इन दवाबों को झेलती हुई कारर्वाई शुरू करती है, तब तक सभी सबूतों पर धुल जम जाती है। इस तरह देश की संपत्ति लुट रहे लुटेरे पाक साफ हो जाते हैं। ऐसे में इस बात की उम्मीद कोई बेवकूफ ही कर सकता है की उस घोटालों की जांच में आज कुछ भी निकल कर आये।
जब विनायक सेन को सजा मिलती है, तो यह सभी अख़बारों की सुर्खी बन जाती है, लेकिन जब सेन पर ट्रायल चल रहा था तब मीडिया कहाँ थी?
विनायक सेन जैसे लोगों की आवाज देशद्रोह और संसद के भीतर कुंडली मार कर बैठे सत्ता के दलाल की कारस्तानियाँ देश का सिर गर्व से ऊँचा उठानेवाली है?
आज अंतर यह है की जो लोग कमजोर की आवाज हैं, वे देशद्रोही हैं, और जो लोग उन्ही कमजोरों के पैसों पर मलाई खा रहे है, वे देश चलनेवाले है। अगर इनको जेलों में भरा जाने लगा, तो देश के जेलों में जगह नहीं बचेगी, इस बात से इनकार किया जा सकता है क्या?
आतंकवादी और नक्सलवादी तो पहचान लिए जा रहे है, लेकिन उनको कौन पहचानेगा, जो सत्ता में छिपे आतंकवादी हैं ?

Wednesday, December 22, 2010

वेचारा भकुआ

- जरुरत से ज्यादा सीधा सादा कोई व्यक्ति, जो जाने-अनजाने, मनुष्य तो क्या किसी जानवर या पेड़ पौधे का भी अहित करने के सम्बन्ध में सोंच भी नहीं सकता हो, हमेशा हर किसी को मदद करने के लिए तैयार रहे, और खुद पर होते हुए सभी तरह के अन्याय को चुपचाप सहन करता रहे को हमारे समाज में वेचारा ही कहा जाता है
- इसके विपरीत जो व्यक्ति अपने चालाकी और कैयांपन से औरों को मुर्ख बनाकर अपने सभी काम करवा लेता हो को बुध्धिमान, होशियार कहा जाता है
- नानावती गावं के रामदीन और दीनदयाल ऐसे ही दो विपरीत स्वभाव वाले सगे भाई थे
- दीनदयाल उर्फ़ दीनु गावं के सभी का बिन वेतन का नौकर थाचाहे तीन कोष दूर बाजार से कोई सामान लाना हो या दवाएं, मवेशियों का चारा लाना हो या जंगल में चरने गए गाय-बकरियों को लौटकर सबके घर-घर तक पहुचाना हो- सभी कामों के लिए दीनू हाजिर रहताइन कामों के साथ-साथ वह गावं के आस-पास के पेड़-पौधों, चिड़ियों का देखभाल भी करता रहताउनसे बातें भी करता रहता था
- कोईं माने या माने, मनुष्य भले ही पेड़-पौधों, जानवरों और पक्षियों की भाषा नहीं समझता हो, लेकिन ये सभी किसी विशेष मनुष्य की प्यार और संवेदना की भाषा अच्छी तरह समझ सकता है
- इसलिए दीनू की मानवता की भाषा वे सभी समझते थे। पर गावं के लोग उसे 'भकुवा' कह कर ही पुकारते थे। जवान होते-होते दीनू अपना असली नाम भी भूलने लगा था। कोई अनजान व्यक्ति उसे उसका नाम पूछने पर वह अपना नाम 'भकुवा' ही कहता था। क्योंकि अब वह इसी नाम का अभ्यस्त जो हो गया था।
- रामदीन विवाहित था। उसके चार बच्चे थे। तीन बेटियां और एक बेटा। खेती-बारी का सारा काम दोनों भाई मिल कर ही करते थे। फसलों को बेच कर जो धन आता था उसे वह अपने नाम से बैंक में रखता था। भैया-भाभी का दीनू इतनी अधिक इज्जत करता था की इस सम्बन्ध में उसने कभी भी भैया या भाभी से कोई सवाल-जवाब नहीं करता था। उन दोनों के पिता स्वर्गवासी हो चुके थे। माँ अभी जीवित थी।
- घर के सभी कामों को करते हुए ही वह खेती-बारी के काम में अपने भैया को सहायता करता रहता था। अपने भतीजा-भतीजी के साथ-साथ वह गावं के सभी बच्चों का प्यारा चाचा था। न जाने कितने बच्चे उसके गोद में खेलते हुए बड़े हो गए थे।
- इन्ही में से एक थी बैजनाथ जी के चार वर्ष की बेटी यमुना। दीनू का लगाव सबसे अधिक उसी से था, क्योंकि वह जन्म से ही अंधी थी। बैजनाथ जी का घर दीनू के घर के पास ही था। रोज सुबह और शाम दीनू उसे गावं के पास ही बहती हुई नदी के किनारे सैर करवाने ले जाता था। रामदीन और दीनू का कोई बहन नहीं था, वैसे बहन नहीं रहने के कारन रामदीन को तो कोई फर्क नहीं पड़ता था, लेकिन भाई दूज और राखी के पर्वों पर दीनू जरुर उदास रहता था। दीनू की बहन की कमी यमुना ने ही पूरा कर दिया था। पांच वर्ष की उम्र से ही यमुना दीनू भैया के हांथों में राखी बंधती और भाई दूज में उसे टिका लगाती आ रही थी। इन दोनों भाई-बहनों का प्यार पुरे गावं में आदर्श के रूप में देखा जाता था।
- रामदीन की पत्नी भागमंती जब इस घर में बहु होकर आई थी, उस समय दीनू दस-बारह साल का रहा होगा। वह गावं के पाठशाला में चौथी में पढ़ रहा था। नई भौजी की प्रेम भरी बातें कुछ ही दिनों में उसे सम्मोहित कर दिया था। उनकी सेवा और आदेशों का पालन करते हुए कब उसकी पढाई छुट गया, और कब वह भैया-भाभी का जर खरीद गुलाम बन कर रह गया, उसे खुद भी याद नहीं ।
- घर पर उसकी और उसके माँ की स्तिथि लगभग एक जैसा ही था। सरकार के 'काम के बदले अनाज' कार्यक्रम जैसा ही उन दोनों को भी काम के बदले चार वक़्त का भोजन मिल जाया करता था, पर घर के किसी भी मामले में बात करने का अधिकार उन्हें नहीं था। उन्हें तो क्या, घर के तथाकथित मालिक रामदीन को भी नहीं। सारे निर्णय और आदेश भागमंती के ही होते थे।
- इन दिनों माँ जी को दीनू के भबिष्य की चिंता सता रही थी। आगामी दिनों में बहु का वर्ताव दीनू के प्रति कैसा रहेगा इसका अंदाजा वह कर पा रहीं थी। इसलिए जीवित रहते ही वे दीनू का घर बसाना चाहती थीं। लेकिन इसके लिए भागमंती का अनुमति जरुरी था।
- दस-ग्यारह वर्षों में ही चार बच्चों की माँ बनकर भागमंती काफी कमजोर हो गयी थी, इन दिनों वह अक्सर बीमार रहती थी,
चार बच्चों की माँ, भागमंती विवाह के बाद महीना- छः महीना तो सुशील और आँगाकारी ही थी, पर जैसे-जैसे दिन बीतते गए, बेटियां बड़ी होती गयी, वह भबिष्य की चिंता में उसे सँवारने में लग गयी।
- दीनू को पूरी तरह जायदाद से बेदखल करके रामदीन को वह मालिक बनाना चाहती थी। लेकिन गावं के लोगों के आँखों में भी धूल झोंकना था, इसलिए एक योजना के तहत आगे बढ़ना था।
- कई दिनों से सासु माँ भागमंती से दीनू की शादी के सम्बन्ध में बात करना चाहती थी, लेकिन बहु केवल दोनों शाम उनके पास खाना परोसने के समय ही आती थी, और उस समय उसके चेहरे पर जो भाव होते थे.... माँ जी को उससे बातें करने की हिम्मत नहीं होती थी। फिर भी एक दिन उन्होंने साहस जुटाकर बहु से कहा- " बहु, कुछ देर मेरे पास बैठ तो लो, कितनी थकी हुई दीख रही हो"
- भागमंती को सास की बातें सुन कर आश्चर्य तो हुआ, फिर भी वह जानती और मन ही मन मानती भी थी की गावं के दुसरे सासों की तुलना में उसकी सास उसे बेटी जैसा ही प्यार दिया था, क्योंकि उनकी कोई बेटी नहीं थी। कुछ देर के लिए उसके मन में सास के प्रति ममता जाग उठी-" हाँ, माँ जी, मन तो करता है की आप के पास कुछ देर बैठकर बातें करूँ, लेकिन गृहस्थी के कामों से इतनी थक जाती हूँ की चाहकर भी आ नहीं पाती"
दीनू तो अब जवान हो गया है, दिन भर इधर-उधर घूमता रहता है, वैसे बेटी तुम तो उसका ख्याल रखते ही हो, लेकिन कब तक तुम उसका देख-भाल करती रहोगी? देख रही हूँ ,की इन दिनों तुम्हारा स्वास्थ भी ठीक नहीं रहता, कितनी गोरी और भरा-भरा शारीर था तुम्हारा ! इसलिए मैं कह रही थी की


आज इतना ही। आगे फिर कभी। शुभ रात्री।

Sunday, December 19, 2010

"बुधी"

- चार-पांच साल पहले कुछ बकाये रुपयों के बदले किसी ने गाय की एक बछिया पिताजी को देकर गया था। इसकी देखभाल की जिम्मेवारी मुझ पर दी गयी थी। बछिया, बुधवार के दिन हमारे घर पर आई थी, इसलिए उसका नामकरण किया गया 'बुधी'। कुछ ही दिनों में यह बछिया घर के सभी सदस्यों के साथ घुल-मिल गयी थी। उसे कभी खूंटे से बांध कर नहीं रखा जाता था। सुबह जब हम भाई-बहने माँ के पास नास्ते के लिए आकर बैठते- तब बुधी भी माँ के सामने आकर खड़ी हो जाया करती थी। हमलोगों के जैसा ही उसे भी दो रोटियों में गुड का एक टुकड़ा मोड़कर दिया जाता- तभी वह मैदानों में घास चरने के लिए निकलती थी।
- बुधी को बेल खाना बेहद पसंद था... कभी-कभी वह घास चरति हुई दूर निकल जाती थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर, उसे लाने के लिए मुझे भेज दिया जाता था। मुझे पता रहता था की वह किस तरफ गयी होगी।
- उसे ले आने से पहले मैं पास के पेड़ से एक बेल तोड़ लिया करता और दोनों हथेलियों को मुहं के पास घेरा बनाकर एक विशेष दिशा की ऑर करके, जोर से उसका नाम लेकर चिल्लाता... "बू...ध...ई...ई..." दूर कहीं से उसकी आवाज सुनाई पड़ती...." ह...म...म..आ...आ...आ.." बुधी पूंछ खड़ी करके अपनी सर को हिलाती हुई दौड़ती आती दिखाई पड़ती। मैं उसे बेल दिखाते हुए दौड़ पड़ता घर की ऑर... घर पर आकर भी, उसे तंग करने के लिए कुछ देर तक बेल को उसके मुहं के पास ले जाकर ऊपर-नीचे करता रहता.... आखिर तंग आकर वह अपने छोटे-छोटे सींगो वाली माथा से मुझे दीवाल पर दबाकर खड़ी हो जाती... मुझे चिल्लाते हुए सुनकर, माँ आँगन में निकल आती और मुझे डांटते हुए बेल लेकर उसे दे देती थी। कई बार किसी शैतानी के कारण यदि माँ हम में से किसी को मारने लगती तो बुधी माँ पर भी खफा हो जाती और अपने माथे से उसे ठेल दिया करती... माँ हंसती हुई कहती... " तू तो बच्चों को बिगाड़ देगी, शैतानी करेगा तो मारूंगी नहीं ?" वह सर हिलाती रहती। जैसे कहा रही हो की "हाँ, इन्हें मत मारो ..." अक्सर ऐसा लगता था की वह हमारी सभी बातों को समझती है केवल शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाती।
- दोपहर के भोजन के समय भी वह हाजीर रहती थी, उसे भी मिटटी के एक छोटे वर्तन में दाल-भात और सब्जियां दी जाती थी। दशहरा के समय जब हमारे लिए नये कपडे लाये जाते थे तब उसके गले में भी बड़ी कंचों की मोतियों की माला और सींगों पर लाल रिबोन बांधा जाता था।
- पडोश के लोग मजाक में कहते... "ये तो भैया की एक और लड़की है"
- दूध सी सफ़ेद, बुधी के, सींगों के बीचों-बीच माथे पर मयूर पंख जैसा एक काला दाग था। बुधी सुध्ध देशी गाय थी। इसलिए उसके सिंग भी छोटे-छोटे थे। हर एक-दो दिन के अंतराल पर मैं या पिताजी उसे नदी पर नहाने ले जाया करते थे। नहाना उसे खूब पसंद था। घर के सभी का प्यार और जतन से उसका सौंदर्य दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा था। कभी-कभी वह पास के सब्जियों के खेत में भी घुस जाया करती। कई बार उसे लोग अथक प्रयास से पकड़कर कांजी हायूस में बंद कर दिया करते थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटती तब दुसरे ही दिन पिताजी कांजी हायूस पहुँच जाते और कुछ रुपये दंड देकर उसे छुड़ाकर ले आया करते।
- ऐसा ही एक बार उसे लाते समय, जब वह मोहल्ले में पहुँच गयी, तो पहचाने हुए रास्ते को देखकर घर आने के लिए दौड़ पड़ी.... पिताजी रस्सी के झटके को संभाल नहीं पाए और रास्ते के किनारे पड़े हुए एक टूटे कांच के बोतल पर गिर पड़े.... उनकी हथेली काफी गहराई तक कट गयी। पिताजी पास के ही एक दवा दुकान से हाँथ पर पत्तियां बंधवा कर लौटे। उन्होंने आकर देखा की बुधी अपने नांद में में से खा रही थी। दो-तिन दिन की भूखी बुधी का पेट अब तक भर चूका था। पिताजी को देखकर वह उनके पास आई और उनके चोट लगे हांथो को अपने जीभ से सहलाने लगी।
शायद पहली बार हम बच्चों ने पिताजी के आँखों में आंशु देखे थे....
- अगले ही वर्ष बुधी एक बच्ची की माँ बन गयी थी.... हम सभी उसके बछिया को देखकर खुश हो गए थे।
- दूध निकलने के लिए उसके पैरों को कभी बांधा नहीं जाता था। वैसे भी वह कुल्लम दो-तीन किलो से अधिक दूध नहीं देती थी। उसपर माँ और पिताजी भी, इस बात का ध्यान रखते थे, की उसके बच्चे के लिए दूध कम न पड जाये। ठण्ड के दिनों में एक पुराने कम्बल को उसके पीठ पर बांध दिया जाता था। उस समय अमीरों के घर पर ही बिजली के पंखों का चलन हुआ करता था। हमारे घर पर बिजली के पंकें नहीं थे। अन्यथा शायद पिताजी उसके रहने के जगह पर पंखा भी लगा देते।
- बुधी, इसी तरह आराम और अपनत्व भरी जीवन जी रही थी।

- विगत दो-तिन सालों से इस राज्य पर भगवान् ईन्द्रदेव की कृपा दृष्टि नहीं हुई थी। वर्षा पर निर्भर इस राज्य में पैदावार नहीं के बराबर हुई थी। सूखे की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। हमारे कसबे के बाजार से अनाज गायब हो गए थेजितने भी मिल रहे थे उसके दाम आसमान छू रहे थेउसे खरीदकर खाने की आर्थिक स्थिति अधिकतर लोगों में नहीं थादूर-दूर तक, सूखे हुए खेतों में कई वर्षों तक पानी की कमी से दरारें पड़ चुके थेनदी, तालाव और आस-पास के सभी कुवें पूरी तरह सुख चुके थेबड़े-बड़े पेड़ो में अभी भी कुछ पत्तियां दीख जाता थाझाड़ियों के पत्ते सुख कर नीचे पड़े हुए थेसूखे मैदान और खेतों में गाय, भैंशे, बकरियां और दुसरे जानवर भूख से व्याकुल होकर घूम रहे थेशायद कहीं कुछ घास-पत्ती नजर जाये, और वे कई दिनों से खाली पेट में कुछ डाल सकें। कहीं भी दूर से हरी पत्तियां दिख जाता तो सभी उस पर टूट पड़ते। बड़े-बड़े सिंग वाले ही अक्सर इन पत्तियों को खाने में सफल हो पाते थे ।
- अनाज के साथ-साथ पानी के लिए भी हाहाकार मची हुई थी। नगरपालिका के नल पर एक निश्चित समय तक ही पानी की आपूर्ति की जा रही थी। मोहल्ले में एक ही नल था, जिस पर रात रहते ही लोग बाल्टियों और हांडियों के कतार लगा देते थे। दस आदमी के उपयोग लायक पानी को सौ लोगों में बांटा जाता था। किसी को भी पीने लायक पानी भी पूरा नहीं पड़ता। नल पर- लगभग रोज ही गाली -गलौज, और मार-पिट लगा ही रहता था।
यह क़स्बा नुमा शहर एक पहाड़ी नदी के किनारे बसा था। जिनके घर नदी के किनारे या आस-पास ही थे, वे सुखी नदी के बालू को खोद कर पानी निकालते और सावधानी से उस पानी को अपने हांडियों में साफ़ कपड़ों से छानकर इकठ्ठा कर लेते।
- दिन गुजर रहे थे और अगला दिन और भयावह बनता जा रहा था। लगभग रोज ही इस शांत कसबे में कई लूट और चोरी-डकैती की वारदातों की खबर आ रही थी।
- पिताजी को अपनी साधारण आय से घर चलाना दिनों-दिन कठिन होता जा रहा था। अक्सर हमें भूखे ही रहना पड़ रहा था। राशन के दुकान पर मिलने वाले चावल और गेहूं के लिए घंटों हम बच्चे पारा- पारी लाईन में खड़े रहते। अधिकतर दिन खाली हाँथ लौटना पड़ता। जब भी कहीं से खबर मिलता की अमुक जगह मुफ्त में गेहूं की दलिया, चावल या पौडर दूध मिल रहा है तो हम बच्चे छोटे-छोटे झोले लेकर पहुँच जाते। मुफ्त में पाए जाने वाले उन चावलों में इतनी दुर्गन्ध होती थी की निगलना असंभव लगता था लेकिन भूख..... निगलने तक ही ख़राब लगता... गले से निचे उतारते ही सब ठीक हो जाता था।
अपना ही ये हाल था तो बुधी के लिए चारा, भूषि कहाँ से आ पाता...? इनके दाम भी इतने अधिक हो गए थे की उसे खरीदकर खिलाना पिताजी के सामान्य रोजगार में संभव नहीं हो पा रहा था।
- अक्सर पिताजी या माँ भूख नहीं रहने का बहाना करके, अपने हिस्से के चावल-दाल बुधी के नांद में ड़ाल दिया करते थे।
- बड़े होने के बाद, समझ में आया था की क्यों उनको भूख नहीं लगती थी....
- फिर भी बुधी और उसकी बछिया दुबलाती जा रही थी। माँ-पिताजी के साथ-साथ हम बच्चों का स्वस्थ भी दिनों-दिन कमजोर पड़ता जा रहा था। बुधी के साथ-साथ हम बच्चों के दुबले और हड्डियाँ निकले हुए शारीर को देखकर माँ और पिताजी की रातों की नींद और दिन का चैन शेष होता जा रहा था।
- आखिर एक दिन वे आपस में सलाह करके बुधी को किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेजना तय किये जहाँ उसे भर पेट भोजन मिल सके।
- कसबे से दो-तिन मिल दूर एक छोटा गावं था। वहां एक सज्जन के पास कई गाये -भैंसे थी । वे पिताजी के मित्रों में से ही थे, इसलिए वे बुधी को अपने पास रखने के लिए राजी हो गये।

एक-दो दिन बाद उनका एक आदमी आया बुधी को ले जाने के लिये। पिताजी को पता था की उनका आदमी किस दिन बुधी को ले जायेगाइसलिए वे सुबह ही किसी को कुछ बताये बिना घर से निकल गये थे। उस अनजान आदमी को देखते ही, बुधी को जैसे इस घर से हमेशा के लिये जाने का पुर्बाभास हो गया था। वह आदमी बुधी को ले जाने के लिये उसका रस्सी पकड़कर खींचने का कोशिश करने लगा... पर बुधी अपने दुर्वल शारीर की सारी शक्तियों को इकठ्ठा करके, चारों पैरों को आँगन में जमाकर खड़ी हो गयी। वह आदमी जब उसे ले जाने में असफल रहा, तो एक छड़ी से पीट कर उसे ले जाने का प्रयास किया। हम सभी जोर-जोर से रो रहे थे और माँ से विनती कर रहे थे बुधी को नहीं ले जाने देने के लिये.... पर उनके मजबूरी को समझने लायक उम्र हमारी नहीं थी। माँ खुद भी रो रही थी... आखिर माँ ने ही तो उसे इतने सालों से पाल-पोसकर बड़ी किये थे। अचानक, उस आदमी द्वारा बुधी को पिटते देखकर मेरी अत्यंत शांत माँ की जोर से बोलते हुए सुना..." ऐ, ख़बरदार उसे मारा तो..." शायद पहली बार माँ को इतनी जोर से किसी को डांटते हुए सुना था। उनका आवाज सुनकर हम डर से खुद ही रोना बंद कर दिए थे...
- बुधी अपनी असहाय, दुर्वल, और निरीह बड़ी-बड़ी आँखों से, जो भूख और कमजोरी के कारन अब अन्दर की ऑर धंश गया था, को उठाकर माँ की ऑर देख रही थी... जैसे कह रही हो की, मुझे किस दोष के कारन अपने से अलग कर रही हो.....?
- फिर सबसे कष्टकर समय मेरे लिये आया। जब माँ का आदेश हुआ- "मुन्ना, तू ही बुधी को लेकर जा, गावं के पास जाकर रस्सी इसके हाँथ में दे देना और जल्दी लौट आना"
- मेरे लिये यह काम इतना कठिन था, की इसके बदले मैं कोई भी कठिन से कठिन दंड भोगने के तैयार था, पर माँ की आदेश का अवहेलना करना असंभव था। इसलिए यह कष्टकर काम मुझे ही करना पड़ा। जिस बुधी के साथ बचपन से लेकर अबतक खेलते हुए, चरते हुए, नहलाते हुए, खाना खिलते हुए और बेल लेकर शैतानी करते हुए गुजरा था, उसी बुधी को एक हाथ में बेल लेकर और दुसरे हाथ में रस्सी लेकर मैं जा रहा था उस गावं की ऑर जहाँ से शायद वह कभी लौट कर नहीं आएगी।
- सारा रास्ता बुधी चुपचाप मेरे साथ उस गावं की ऑर चल दी...क्या वह इस बिश्वाश के साथ मेरे साथ जा रही थी की मैं उसे किसी मैदान में घास चरने के लिये ले जा रहा हूँ ? नहीं, तब मेरे हांथों में बेल नहीं होता।
- आखिर जब मैं गावं के पास पहुंचा तब अपने हांथो से पहले उसे उस बेल को खिलाया, आज मैं उसे बेल से ललचा नहीं पाया, वल्कि बेल को तोड़कर खुद ही उसके मुहं के पास पकडे रहा ताकि उसे खाने में असुविधा न हो।
- उसका खाना ख़त्म होते ही मैं रस्सी को उस आदमी के हाँथ में पकड़कर बिना पीछे मुड़कर देखे दौड़ते हुए लौट गया।
- मैं घर तक पहुँच भी नहीं पाया था की बुधी अपनी चिर-परिचित आवाज से रंभाते हुए घर पर लौट आई थी।
- दुसरे दिन पिताजी खुद ही उस आदमी के साथ बुधी को लेकर गावं तक गये और अपने मित्र को उसे सौंप कर लौट आये। समय के साथ-साथ बुधी हमलोगों को भूल गयी। लेकिन नहीं....
- कई साल बाद एक विवाह समारोह में हम सभी उन्ही सज्जन के घर पर गये.... आँगन के एक कोने में बुधी को देखकर मेरी छोटी बहन आनंदातिरेक में चिल्लाई " माँ, भैया, देखो वह बुधी है न..." बुधी भी हमलोगों का आवाज सुनकर अपनी नांद में से अपनी मुह उठाकर देखी... माँ के साथ-साथ हम लोग भी उसके पास गये... माँ जैसे ही उसकी माथे को सहलाने लगी, वह भी अपनी जीभ से माँ को सहलाने लगी...
- बुधी की आँखों से अंशु लगातार बह रहे थे... माँ के साथ-साथ-साथ हम सभी भी रो रहे थे।

आज इतना ही। आगे की कहानी फिर कभी। शुभ रात्रि।

Saturday, December 11, 2010

नकफुल

आज की सुबह रोज की तरह नहीं था। आस पास के सात आठ गावों में जैसे उत्सव मनाया जा रहा था। सभी अपने सबसे कम फटे हुए कपड़ों में से जो सबसे साफ़ था को पहनकर तैयार हो चूका था। सुबह की हवा और पेड़ पौधे भी जैसे इस उत्सव में शामिल हो गए थे।
पता
चला की सरैदिहा गावं के बुधना उरांव अपनी जमीन का जो आधा हिस्सा सरकार को स्कूल बनाने के लिए दान में दिया था, उसी जमीन पर सरकार द्वारा एक प्राथमिक ईस्कुल बना दिया गया है। आज उसका उद्घाटन है।
गावं के सभी ने मिलकर विद्यालय के प्रांगन और आस-पास के जगह को साफ करके गोबर से लिप कर तैयार कर दिया था। तालावों और जंगलों में मिलने वाले फुल, पत्तियों, केले के पौधों से विद्यालय को सजाया गया था।
सर्व शिक्षा अभियान के निदेशक श्री बंशीधर बाबु की इच्छा थी की इस विद्यालय का उद्घाटन उन्ही से करवाया जाए, जिनके पति ने विद्यालय की स्थापना के लिए अपनी थोड़ी सी जमीन में से आधा हिस्सा दान दिया था। मुखिया जी की भी यही इच्छा थी।
बुधना उरांव की विधवा सोमरी उरयीन को खबर दिया जा चूका था। विद्यालय प्रांगन में सौ दो सौ महिला, पुरुष और बच्चे उसका इंतजार कर रहे थे......
गावं के सभी बड़े और बच्चे सोमरी नानी का बेहद इज्जत करते थे। सभी जानते थे की उनके एक मात्र लड़के के साथ क्या हुआ था और क्यों बुधना अपनी जमीन को विद्यालय बनाने के लिए सरकार को दान दिया था।
सोमरी अपनी फूस की झोपडी में आज अपने पुत्र और पति की याद में आंशु बहा रही थी। आज वह अकेली थी, लेकिन कभी उसका भी तो एक हँसता मुस्कुराता परिवार था। वह सोच रही थी, कितने दिन हो गए ?.... हाँ, दस साल.... उसे ऐसा लग रहा था जैसे कुछ ही दिन पहले की ही तो बात है, जब उसका बेटा पैदा हुआ.... मंगल वार का दिन था.... उसे याद है.... बुधना उस गोल-मटोल बेटे को गोद में लेकर तो जैसे पागल ही हो गया था.... नामकरण के दिन उसने गावं के सभी को नेओता दिया था.... सब को भर पेट भात, मांश और हडिया खिलाया था। गावं का पाहन बेटे का नाम रखा था मंगरा.... शुभ दिन- शुभ नाम ???? बुधना खुद भी हडिया पीकर मतवाला हो गया था। खूब जोर-जोर से, चिल्लाकर सबको बता रहा था, की वह बेटा को खूब पढ़ायेगा.... फिर उसका बेटा मास्टर बनकर आस-पास के गावं के बच्चों को पढ़ायेगा ......बुधना सपना खूब देखता था ... उसके याद में सोमरी के आँखों में आंशुं के साथ-साथ होंठों में हंशी भी आ गया।
फिर वह दिन आया जब बुधना छे साल के मंगरा को साईकिल पर बैठाकर तिन कोस दूर रनियां गावं में ले गया था, ईस्कूल में भर्ती करने। बेटा पढ़ लेगा तो औरों को भी पढ़ायेगा, सूद खोर बनिया और सरकारी बाबु लोग, जो गावं के अनपढ़ लोगों को कानून का डर दिखाकर लुटता है उनसे बचाएगा। तबतक ऐसा कोई भी तो नहीं था, जो इतना भी पढ़ालिखा हो की बनिया के उधारी का हिसाब या सरकारी बाबुओं के बातों को समझ सके।
बनिया को बुधना के इरादे का पता चल गया था, प्रखंड कर्मचारी भी नहीं चाहता था की गावं का कोई भी पढ़-लिख सके क्योंकि इससे तो उनके कुत्सित चाल को अंजाम तक पहुँचाना संभव नहीं हो पायेगा। इसलिए उनके लिए यह जरुरी था की शीक्षा का बीज पनपने से पहले ही मिटा दिया जाये।
बुधना फिर कभी रनियां के इस्कूल तक बेटे को लेकर पहुँच नहीं पाया। बनिया के गुंडे उन दोनों को रस्ते में ही ......
कितना रोई थी सोमरी........ उन दोनों का लाश जब गावं में लाया गया , तो खून से सने बाप-बेटे को देखकर सोमरी केवल हाय, ही कह पाई थी...... सदमे से वह अचानक चुप हो गयी थी.... आंशु जैसे उसके आँखों तक आकर सुख चुके थे..... सभी जानते थे की उनके साथ कौन और क्यों ऐसा किया था। लेकिन गावं के अधिकतर लोग, इतना की मुखिया तक बनिया का कर्जदार था. इसलिए सब कुछ जानते हुए भी वे चुप थे। सबसे ज्यादा हाय -हाय तो बनिया ही किया था...... उसका मंशा तो कुछ और भी था, पर जंगलों में पली बड़ी मजबूत देह काठी के सोमरी को काबू करना आसान नहीं था। बनिया इस मामले को अपने स्तर से ही थाने में जाकर दारोगा को कुछ ले देकर ख़त्म कर चूका था। वह काफी दिनों तक बुधना के बाकि बचे जमीन को हथियाने का कोशिश किया, पर एकमात्र बुधना ही तो था जो उसका कर्जदार नहीं था। इसलिए उसका कोशिश बेकार गया। गावं के लोग भी सोमरी के पीछे थे, इसलिए भी वह सोमरी को परेशान करने का साहस नहीं कर सका।
उरयिन को तब तक तो यह भी पता नहीं था की जमीन का आधा हिस्सा बुधना इस्कूल बनाने के लिए सरकार को दे चूका है। वह तो गावं के लोगों की सहायता से उस जमीन पर दो साल पहले तक खेती-बारी कर रही थी। पति और लड़के को भूलने के लिए, वह सूरज उगने से पहले ही खेत में पहुँच जाती और शाम तक खेत में ही गुजार देती थी। गावं के सभी उसे हर तरह से सहायता करते थे। उस अकेली जान के लिए खेत का पैदावार काफी से भी ज्यादा था। फसल के दो तिहाई हिस्सा वह गावं के जरुरतमंदो को बाँट दिया करती थी। बचा हुआ अपने लिए रखती थी।
उस दिन की बात उसे आज तक याद है जब उसके जमीं पर कुछ सरकारी आदमी कुदाल और फावरा लेकर आये थे और बताया था की वहां एक इस्कूल बनेगा। सुनकर वह काफी देर तक ठगा सा खड़ी रही थी। फिर जब मुखिया जी ने कहा था की बुधना उस जमीन को इस्कूल बनाने के सरकार को दिया है तब उसे पता चला था की उसका पति अनपढ़ होकर भी कितना समझदार था। इस्कूल बनाने वाले साहब ने जब उसे उद्घाटन के दिन पहला इंटा रखने के लिए कहा था......
सुबह पास के तालाव से नहाकर वह झोपडी में आयी थी। न जाने कितने दिनों के बाद.... शादी के समय, मायके से लाई टिन के बक्शे को खोलकर देख रही थी... उसके शादी का जोड़ा और बुधना का धोती-कुरता, उसमे रखे हुए उसका बांशुरी। जवान बुधना का चेहरा और उसके साथ बिताये वे खुशियों के पल... जब वह पहली बार बुधना के साथ सरहुल के मेले में गयी थी और सहेलियों के साथ मांदर और बांशुरी के धुन पर नाची थी....
आज जैसा ही, उस दिन भी, वह अपने कमर तक लहराते काले बालों में खूब सारा करंज का तेल लगाकर इसी तालाव से नहाकर झोपडी में आई थी। लाल किनारी के दूध सा सफ़ेद साड़ी को उसने अपने सांचे में ढले हुए शरीर पर बांधकर, पैरों में लाल आलता और निकल के पायल पहनकर वह लगभग तैयार हो गयी थी ... सरहुल के मेले में जाने के लिए.... बुधना उसी समय कहीं से दौड़ता हुआ आया था और सजी संवरी उसे देखकर जैसे ठगा सा खड़ा रहा गया था .... मुस्कुराते हुए वह फिर बाहर निकला और लाल पलाश के फूलों का डाल तोड़कर ले आया...
सोमरी के जुड़े में एक-एक फूल को करीने से सजाकर, उसके चेहरे को अपने दोनों हांथों में लेकर वह काफी देर तक उसे देखता रहा था.... " सोमरी, तोएं तो बहुते खपसुरत हे..." सोमरी, शर्मा कर उसके छाती में अपने चेहरे को छुपा ली थी। सरहुल के मेले में वे दोनों अपने संगी-साथी के साथ बांशुरी और मांदर के धुन पर घंटों नाची थी... अभी भी जैसे वे धुन उसके कानों में सुनाई दे रहे थे....
बुधना के पास आज काफी रुपये थे। मेले में वे दोनो खूब मजा किये थे। झूले में झुलना, फिरकी में घूमना, फिर चूड़ियों के दुकान में लाल-पीले चूड़ियों को पहनकर इतराना... अचानक बुधना उसे खींचते हुए एक सोनार के दुकान में ले गया था और सोने का एक नक् फूल अपने हांथों से उसके नाक में पहना दिया था.... और फिर निर्निमेष दृष्टि से उसे देखता रहा था....
सोमरी की ऊँगली आज खुद व खुद उस नक् फूल को छू रहा था... बुधना के स्पर्श को वह महसूस कर रही थी।
सोमरी उसे चुंटी काट कर होश में लायी- "अब चल न, लौटे के वेर हो गया..."
लौटते समय तक, बुधना-सोमरी और उनके सभी संगी-साथी हडियाँ के नशे में मतवाला हो गए थे। हर दस-बीस कदम पर बुधना उसे अपने अंकों में खिंच लेता और उसके चेहरे को देखते हुए... खिलखिलाकर हंस पड़ता था ... और चिल्लाते हुए कह रहा था..." तोएं सब जाने सुन, हमर सोमरी से खपसुरत अऊर कोई नाहीं.... हाँ की ना?" सब संगी-साथी उसके हाँ में हाँ मिलते हुए कह रहे थे... " हाँ, रे बुधना हाँ, तोर सोमरी मन से खपसुरत अऊर कोई नाहीं" कहते-कहते सब मिलकर खूब हंस रहे थे। वेचारी सोमरी लाज के मारे दुहरी हुई जा रही थी। लेकिन बुधना पर इसका कोई असर नहीं हो रहा था। जंगल के रास्ते में एक जगह बुधना रुक गया और बाकि सबको भी ठहरने के लिए कहा, और पास के फूलों से लदे एक सखुए के पेड़ पर चढ़ गया.... सखुए के फूलों की एक डाल तोड़कर नीचे उतरा और सोमरी को एक पत्थर पर बैठाकर उसके जुड़े से मुरझाये हुए पलाश के फूलों को निकालकर सखुए के ताजे फूलों को करीने से सजाने लगा.... फूलों से सजी सोमरी को देखते हुए वह फिर अपने संगी-साथी को बुलाकर कहा था.... " हमर, सोमरी से...." वाक्य पूरा होने से पहले ही सब कह रहे थे "आउर, कोई नाहीं"
बुधना अभी भी सोमरी के चेहरे को निहार ही रहा था। शाम के समय जंगल में अँधेरा कुछ जल्दी ही पसर जाता है। भालू और तेंदुए के निकलने की संभावना भी रहता है। इसलिए संगी-साथी जल्दी गावं लौटने के लिए हडबडा रहे थे। वे बुधना और सोमरी को वर्तमान में लाने के लिए चिल्लाते हुए कहने लगे- " चल रे बुधना, जल्दी-जल्दी घरे चल, फिर भर चाँद के इन्जोरा में सोमरी मन के देखत रहबे"
ऐसा ही हुआ भी था- भोर होने तक बुधना उसके सौंदर्य को निहारता ही रह गया था....
झोपडी के दरवाजे पर बच्चों की कोलाहल सुनकर वह वर्तमान में लौट आई.... बच्चे कह रहे थे- " ए नानी, जल्दी इस्कूल के मैदान में चल ना, सब तोरे ला रुकल हाउ "
" हाँ, बाबु, चल" कहते हुए उसने अपनी झोपडी के दरवाजे को भिडाकर बच्चों के साथ इस्कूल के मैदान की ओर चल पड़ी।
निदेशक महोदय उसी का प्रतीक्षा कर रहे थे। सोमरी को लेकर उन्होंने उद्घाटन के जगह पर आये। छोटी सी गड्ढे में एक नयी ईंट रखी हुई थी , निदेशक महोदय सोमरी के एक हाँथ में एक नयी ईंट और दुसरे में सीमेंट-बालू मिश्रित एक कोरनी देकर कहा- " आप इस सीमेंट -बालू के मिश्रण को इस ईंट में रखकर दुसरे ईंट को इसपर रख दीजिये"
-सोमरी कुछ देर तक ईंट और मिश्रण से भरे कोरनी को हाँथ में लेकर खड़ी रही। फिर दोनों को नीचे रख दिया।
- उसे याद आया, नक् फूल को पहनते समय बुधना उसे कहा था- " इ नक् फूल को तोयें कबहूँ नाहीं उतारबे "
- सोमरी सोच रही थी- बुधना के सपने से अधिक कीमत तो इस नक् फूल का नहीं है।
उसने अपने नाक से नकफुल को काफी प्रयास से निकाली और साड़ी से उसे अच्छी तरह पोंछकर चमकाई, चम्-चमाते नक् फूल को कुछ देर तक ध्यान से एकटक देखती रही... फिर उसे गड्ढे में रखे ईंट पर रख कर सीमेंट-बालू के मिश्रण और दूसरी ईंट को रख कर उद्घाटन प्रक्रिया को पूरा किया।
बुधना के सपने के साथ उसने इस नकफुल के जरिये खुद को को भी इस सपने का हिस्सा बना ली थी।
क्या उसकी दो बूंद आंशु भी उस नक् फूल के साथ उद्घाटन के नयी ईंट पर गिरा था....?
लेकिन हाँ.... बुधना का सपना तो पूरा हो ही गया था।

Saturday, December 4, 2010

छोटी कहानियां

अस्सी नब्बे के दसक में एक पत्रिका आती थी "सारिका" नाम की। पाक्षिक। फिर सायद मासिक और फिर गायब। इस साहित्यिक पत्रिका को जिसने भी पढ़ा है उसे इसकी कमी आज भी महसूस होता होगा। बीस वर्ष पुराने कुछ सारिका आज भी मेरे पास है। मैं आज भी दावे के साथ कहा सकता हूँ की सारिका के बाद उसके समकक्ष कोई दूसरी साहित्यिक पत्रिका फिर देखने को नहीं मिला। क्यों?
कई कारन हो सकते हैं - आम जनता को साहित्य से लगाव कम होना। पाठ्यक्रम में बदलाव होना। साहित्य के जरिये छोटी छोटी कहानियों के माध्यम से आने वाले समाज की कटु तश्विरों के सच से सामना करने का सहस काटने ही लोगो में होता है। इसलिए भी छोटी कहानियों का संसार और छोटी होता जा रहा है।
कितने कम खर्च में कितनी अछे अछे लेखकों की कहानी पढने को मिल जाया करता था। अब वोह दिन कहाँ।
ज्ञानोदय कथादेश कहानियां इत्यादि पत्रिकाएं अभी अभी भी कुछ सीमा तक ही सही छोटी कहानियों के संसार को जिन्दा रखने में सहायक हो रहा है लेकिन पाठक वर्ग की कमी के कारन या सर्कुलेसन ठीक से नहीं होने के कारन भी इन पत्रिकायों का बिक्री कम ही होता है। अक्सर मुझे इन पत्रिकायों को खरीदते समय दुकानदार अजीब निगाहों से अपनी तरफ देखते पाया है। जैसे चलो अभी अभी इसको पढने वाले लोग हैं। पूछने पर कहता है की क्या बोले साहब पञ्च पिस लाया था अभी भी आपको देने के बाद दो पिस पड़ा हुआ है। महिना तो ख़तम होने को आया। अब अगले महीने तिन पिस ही उठायूँगा।
ऐसा क्यों हो रहा है?

गंध

नौकरी के सिलसिले में इस शाहर में आया था। अकेले रहने के लिए एक कमरे की जरुरत थी। लेकिन कुंवारे लड़के को भाड़े पर कमरा देने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा था। फिर ऑफिस के ही एक सज्जन की सहायता से उनके एक परिचित के घर के बाहरी हिस्से में बने यह कमरा रहने के लिए मिल गया। इस कमरे की एक मात्र खिड़की गली की और खुलता था और गली का यह हिस्सा थोडा अँधेरा था। इस गली से आते जाते लोग उस खिड़की के निचले हिस्से के दीवाल को मूत्रालय के रूप में उपयोग किया करते थे। वेचारा सुबह-सुबह नास्ता करके आठ बजे के लगभग कमरे से निकल जाता और रात होने पर थका हरा लौटा था। अक्सर रात का खाना खाकर ही आया करता। लेकिन रात को पेशाब के दुर्गन्ध से उसे रात भर नींद नहीं हो पता था। एक दिन इस दुर्गंधित समस्या का समाधान करने के लिए वह सुबह मुह अँधेरे उठ कर दीवाल पर सफ़ेद चुने से लिख दिया" देखो, गधा पेशाब कर रहा है "। लोग गधा कहलाने के लिए तैयार थे इसलिए समस्या जहाँ का वहां ही रहा। दो-चार दिन बाद उसने वहाँ लिखा "यहाँ पेशाब करने वाले पकडे जाने पर पचास रुपये दंड देना परेगा"। ताजुब दो - चार दिन पेशाब का गंध कुछ कम था उसे अगरबत्ती जलाकर ही पूरा किया गया। नींद की गोली की आवश्यकता नहीं हुई। अगली सप्ताह आते आते गंध समस्या विकराल रूप ले चूका था। मजबूर होकर उसने मोहल्ले के नवजवानों के पास इस समस्या को रखा और यह भी कहा की यदि इसका कोई समाधान नजर नहीं आये तो कृपया कहीं एक दुसरे जगह एक कमरा दिलाने में उसकी मदद करे ताकि वह रोजी रोटी कमाने के लिए इस शाहर में रहा सके। लड़के अछे थे। उसके कमरे के निचे पेशाब करने वालों को क्यासे रोका जय? इस विषय पर उन्होंने गहरी विचार विमर्स के बाद भी कोई उपयुक्त समाधान मिल नहीं रहा था। अचानक उनमे एक ने कहा " मस्त कलंदर, समाधान मिल गया। कल सुबह देखना। वह रहस्य को लेकर कमरे की और लौट गया।
सुबह सुगन्धित अगरबत्ती के गंध से उसका नींद टुटा। खिड़की खोलते ही उसने देखा की ठीक खिड़की के पास एक बार कला पत्थर को लाल रंग से रंगकर किसीने दीवाल पर लाल रंग से ही लिख दिया था जय बजरंग बलि
अब पेशाब के गन्ध की जगह अगरबत्ती की सुगंध था लेकिन वह अब भी पदेशन था क्योंकि अब सुगंध से उसकी नींद नहीं आती।

Thursday, November 11, 2010

पानी

मई- जून का माह था सुबह नौ बजे से सेना के पांच सौ जवान अपनी रायफल और अन्य साजो सामान के साथ, दो किलोमीटर के दायरे में मार्च कर रहे थे भीषण गर्मी और अत्यधिक वजन के कारण सभी थक चुके थे प्यास से सभी का कंठ सुख चूका था और वे इस प्रतीक्षा में थे की कब प्लाटून कमांडर का आदेश मिले और वे अपनी सूखे हुए गले को तर कर सके दो घंटे के कठिन मार्च के बाद, सवा फीट ऊँचे विशाल कद काठी के प्लाटून कमांडर ने, सभी जवानों को व्हिसल बजा कर, पानी पीने के लिए केवल पांच मिनट का समय दिया और खुद पेड़ के नीचे बिछे कुर्सी पर बैठ कर ठन्डे सुराही में से पानी पीने लगा ।
मैदान
के आखरी किनारे पर पांच-सात टंकियां रखी हुई थी, व्हिसिल का आवाज सुनते ही सभी जवान टंकियों की ओर दौड़ पड़े। टंकी में लगी हुई रबड़ के पाईप को होंठो से लगा कर जितनी जल्दी हो सके दो-चार घूंट पानी पीने से पहले ही कोई दूसरा उस पाईप को छीन ले रहा था, फलस्वरूप किसी का भी प्यास पूरी तरह मिट नहीं रहा था।
बिजय सिंह बेहद थका हुआ था। शारीरिक और मानसिक रूप से भी। घर से पत्र आया था। माँ और एक मात्र बच्चा वीमार है, कुछ दिन पहले तूफ़ान आया था, घर का छप्पर उड़ गया था। पत्नी किसी तरह ताड़ के पत्तों से छप्पर का बंदोबस्त कर लिया है पर दवा के लिए पैसे नहीं है, गावं के वैद्य जी मेहरबानी करके अभी भी उधार में दवा दे रहें हैं, इस भरोसे के साथ की जब वह घर लौटेगा तो उनके बकाया को दे देगा। फिर भी वीमारी ठीक नहीं हो रहा है... आदि-आदि। वह सोच रहा था की भीड़ थोडा घट जाये तो वह भी दो घूंट पानी पी लेगा।
अभी शायद एक-डेड मिनट ही बचे होंगे। बिजय टंकी के पास जाकर पानी पीने ही वाला था की व्हिसिल बज गया, फिर प्लाटून कमांडर का कड़क आवाज सुनाई दिया "फलो ऑन जवानों " सभी जवान दौड़ते हुए लाइन में लगने लगे।
अत्यधिक प्यास के कारण बिजय कमांडर के आदेश को सुना-अनसुना करते हुए पानी पीने के लिए जैसे ही पाईप को होंठो से लगाया था की उसके हाँथ से पाईप छुट गया था और वह जमीन से छः इंच ऊपर उठ गया था।
विशाल शारीर के बेहद ताकतवर कमांडर, उसे एक छोटे जानवर के बच्चे जैसा गर्दन से पकड़कर उठा लिया था और जमीन पर रखते हुए गलियां देते हुए कह रहा था " शाले... ,...! .... मैं कह रहा हूँ... लाईन में लगो, तेरे को सुनाई नहीं देता ?"- " साहब, दो घूंट पी लेने दो, फिर लाईन में खड़ा होता हूँ"। -" च..ल ...ल, तेरी... !... को, एक तू ही लाट साहब है? लाईन में खड़ा हो जा जल्दी... वरना दिन भर दौड़ाता रहूँगा , और एक बूंद पानी पीने नहीं दूंगा"
कमांडर की गालियाँ , अपमान, अत्यधिक प्यास और मानसिक चिंता से परेशान बिजय को ऐसा लगा जैसे उसके माथे के अन्दर कोई ज्वालामुखी फट रहा है। वह गुस्से से पागल सा हुआ जा रहा था और इसी गुस्से में उसने कुछ ऐसा निर्णय कर डाला जो उसे शायद नहीं करना चाहिए था...
वह सिर्फ इतना ही कहा- "आप बढ़ो, मैं आ रहा हूँ" कमांडर, बुदबुदाते हुए आगे बढ़ गया।
बिजय के दिमाग में एक ही बात घूम रहा था- बदला, इस अपमान और जिल्लत का बदला, वह अपने रायफल को उठाते हुए सोच रहा था, अभी इसमें गोलियां तो है नहीं पर इसका उपयोग लाठी जैसा तो किया ही जा सकता है, इसलिए इससे यदि इस दानव को एक ही वार में नहीं गिरा सका, तो यह मुझे निश्चित मार डालेगा, इसलिए उसने अपने रायफल के बट को सामने की ओर करते हुए नली को अपने दोनों हांथों से मजबूती से पकड़ा और शरीर की सारी शक्तियों को हांथों में इकठ्ठा करते हुए रायफल के बट से उस दानव नुमा कमांडर के गर्दन पर दे मारा...
कमांडर हल्का सा लहराया और एक विशाल पेड़ के जैसा जमीन पर गीर पड़ा।
कुछ मिनटों में ही सभी जवान दौर कर उस जगह इकठ्ठा हो गए। बिजय रायफल को हांथों में लेकर उसी जगह चुपचाप खड़ा रहा, शुन्य में देखता हुआ, जैसे कुछ हुआ ही नहीं था, वह भागने का या किसी भी तरह का विरोध नहीं कर रहा था। आधे घंटे के अन्दर सेना के बड़े अफसर आ गए। बिजय के दोनों तरफ दो संत्री बन्दुक लेकर खड़े हो गए और उससे कहा गया-" बेल्ट खोलो" बिजय बेल्ट खोला... अब वह गिरफ्तार हो चूका था। उसे जेल में डाल दिया गया।
कमांडर को तब तक अस्पताल ले जाया गया था।
सेना के अदालत में जीस समय यह मामला चल रहा था उस समय तक कमांडर स्वस्थ हो चूका था। सभी जवान जान रहे थे की बिजय का कोर्टमार्शल होना निश्चित है। सेना के अदालत में इस पूरी घटना पर वादी और प्रतिवादी वकीलों में वहस चल रहा था। कमांडर से पूरी घटना की जानकारी ली गयी, वह सख्त मिजाज का तो था लेकिन एक सच्चा इंसान भी था, इसलिए उसने घटना को पूरी सच्चाई के साथ अदालत में कहा... की कैसे उसने एक अत्यंत प्यासे को पानी पीने नहीं दिया था और उसके साथ कैसे पेश आया था। इसी सच्चाई को आधार बनाकर बिजय का वकील इस तरह दलील दिया... "माननीय न्यायाधीश महोदय, मैं आपको यदि इसी गर्मी के दिनों में सुबह छे बजे से दोपहर बारह बजे तक इतनी ही वजन के साथ मैदान में मार्च करने को कहूँ और आपको पानी पीने न दूँ तो आप ऐसी स्तिथि में मुझ पर क्या कारर्वाई करते हैं ये देखने के बाद ही इस मामले का फैसला हो सकता है, अन्यथा नहीं।
न्यायाधीश महोदय ने निर्णय को दुसरे दिन के लिए मुल्तबी रखा।
दुसरे दिन अदालत ने निर्णय सुनाया- "स्तिथि की गंभीरता को महसूस करते हुए और कमांडर द्वारा घटना के वर्णन की सच्चाई के मद्देनजर, यह निर्णय लिया जाता है की बिजय सिंह मार्च के बाद अत्यंत थका हुआ था और उसकी शारीरिक एबं मानसिक स्तिथि भी ठीक नहीं था, वह जो कुछ किया उसे सामायिक पागलपन ही कहा जा सकता है, ऐसी स्तिथि में कोई भी ऐसा कर सकता है। इसलिए बिजय सिंह को इस चार्ज से मुक्त किया जाता है पर सेना में अनुशाशन को बरक़रार रखने के लिए उच्च अधिकारी पर वार करने के जुर्म में उसे एक सप्ताह तक प्रतिदिन दस कम्बलों के साथ दो घंटे मार्च करते रहना होगा और इस दौरान वह जेल में ही रहेगा। सजा पूरी होने के बाद उसे अपनी घर की स्तिथि देखने के लिए एक माह का छुट्टी दिया जायेगा।
अदालत के इस निर्णय से उसके सभी साथी और कमांडर भी बेहद खुश हो गए। उस दिन के बाद से कमांडर के स्वभाव में भी काफी परिवर्तन हो गया था।



Wednesday, November 3, 2010

आदमी या धर्म ?

सभी धर्म हमें आदमी यानि मनुष्य बनना सिखाता है। पर आदमी कभी धार्मिक नहीं हो पाया। धर्म के नाम पर हमने सिखा केवल ढोंग और अन्धाबिश्वाश। जिसके पीछे कोई सर्वमान्य तर्क हमे अब तक नहीं मिला।
धर्म के नाम पर हम खुद ही अपने आप को बांटकर,एक दुसरे को श्रेष्ठ कहलाने के लिए ,आपस ही में लड़ते हुए, एक दुसरे की अबिराम हत्या करते हुए अपने वजूद को ही ख़त्म कर रहे है ? ऐसा क्यों?
क्यों धर्म के नाम पर अन्धाबिश्वाश को एक ऐसा हथियार बनाया जिससे किसी भी असहाय, गरीब, मुर्ख मनुष्य समुदाय को शक्तिशाली, धनि मनुष्य समुदाय जब चाहे अपने हित साधने के लिए उस अन्धविश्वाश का उपयोग कर सके।
हमारे राज्य की राजधानी से केवल ३० - ४० की० मि० दूर आज भी किसी असहाय गरीब परिवार की थोड़ी सी जमीं को अपने कब्जे में करने के लिए उस परिवार के किसी को भी डायन बता कर पुरे परिवार की आहुति ली जाती है.

Tuesday, November 2, 2010

चलते चलते

कार्यालय की छुट्टी हुई थी। हम सभी घर की ओर लौट रहे थे। पास के दुसरे कार्यालय की गाड़िया तेज गति से जा रही थी। एक चिनिया बादाम वाला अपने खोमचे को शर पर रख कर सड़क के किनारे से अपने घर की ओर लौट रहा था। अचानक एक तेज गति से आनेवाली गाड़ी उस खोमचेवाले को टक्कर मार कर निकल गया। खोमचेवाले का सारा बादाम सड़क पर तितर-बितर हो चूका था। बादामों को पिसते हुए गाड़ियाँ दौर रही थी. उसे भी चोट लगी थी। वह दर्द से छटपटाते हुए अपने कमर पर हाथ रखकर तेज गति से आनेवाली गाड़ियों को रोकने की कोशिश करते हुए चिल्ला रहा था " ए भैया, ए बाबु, ए मालिक जरा सा रुक जा भैया, हाय रे हमार बादाम, अब हम का बेचब , बचोवन का रोटी कहा से लाब" तब तक सारे बादाम नष्ट हो चुके थे और उसका खोमचा जो साधारण लकड़ी के बने थे वह भी टूट चूका था। उसकी सारी पूंजी नष्ट हो गयी थी। लेकिन फिर भी कोई गाड़ी वाला नहीं रुका।
ये अलग बात है की हम कुछ लोग आपस में चंदा करके थोड़ी सी रुपये जमा करके उस के हाथ में दिए ये सोच कर की शायद इससे उसकी कुछ मदद हो जाये?
क्या हमारी संबेदना में कमी आ गयी है?

Friday, October 29, 2010

ब्लॉग से सम्बंधित मेरी समस्याएं

मैं हिंदी ब्लॉग की दुनिया में नया हूँ। इसलिए जिन सुधिजनो द्वारा मेरा ब्लॉग पढ़ा जा रहा है उनसे अनुरोध है की कृपया मुझे उस प्रक्रियायों के सम्बन्ध में बताएं जिससे मैं आपके ब्लॉग को पढ़ सकूँ और हिंदी में उस पर अपनी विचार व्यक्त कर सकूँ। अभी-अभी मैंने पाया की मेरे ब्लॉग लेखन को कई लोगों ने पढ़ा है। मुझे उत्साहित करने के लिए कोटिश धन्यवाद।
मैं भी अन्य आम भारत्बसियों जैसा ही अत्यंत कठिनाइयों भरी संघर्षमय जीवन बिताना परा है और जाहिर है की मुझे भी अच्छी और कटु अनुभवों से गुजारना परा है। फिर भी मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि मैं यह मानता हूँ की दुःख के बिना सुख का अनुभव नहीं किया जा सकता। शुक्र है की मुझे अच्छे लेखकों की साहित्यिक पुस्तकें पढने के नशा है। शायद इसीलिए जीवन के संघर्ष में भी मुझे ख़ुशी ढूढने में आसानी हुई।
आप सभी के मार्गदर्शन की आशा में।

Monday, October 25, 2010

अंतर शब्दों का

वह अपनी बहन के विवाह के लिए लड़के के माता-पिता को बहन के सम्बन्ध में बता रहा था-
मेरी बहन बहुत ही सुंदर, गोरी, कद लम्बी और स्वाश्थ्य छरहरी है। ग्रेजुयेसन कर चुकी है. घर के सभी कार्य में कुशल हैं। अभी उम्र केवल इक्किश वर्ष है। आपके लड़के के लिए सर्बथा उपयुक्त होगी, दावे के साथ कहा सकता हूँ।
रेड एरिया का एक दलाल किसी ग्राहक से एक लड़की के सम्बन्ध में बता रहा था-
चलिए न साहब, एक दम कमसिन कलि है। खुबसूरत, गोरी, laम्बी और मॉडल जैसी छरहरी बदन है। अंग्रेजी में बात करना भी जानती है. आपको खूब पसंद आएगी.

Thursday, October 14, 2010

aadmi se kutta bhala

पडोश के दोस्त के पास एक तगर देशी कुत्ता था। घर के सामने एक छोटा सा खुला जगह था जहाँ मेरा दोस्त सब्जिय उगता था। और उसके पहरेदारी करता था वह कुत्ता। समय के साथ साथ कुत्ता बुध हो गया साथ ही उसके प्रति दोस्त का प्यार भी सायद घाट चूका था। जो भी हो अब उस कुत्ते को भरपेट खाना भी नहीं जुटता था। तबतक एक कम उम्र का जवान कुत्ता आ चूका था। उसका देख भाल खाना पीना पर दोस्त काफी ख्याल रहता था।
एक दिन दोस्त की बहन आँगन में खुली चूल्हे पर रोटियां सेंक रही थी। दोनों कुत्ता पास ही बैठ कर रोटियों को ललचाई दृष्टि से देख रहा था।बुड्डा कुत्ता जानता था की उसे शायद ही गरम गरम एक रोटी मिल जायेपोलिना एक गरम रोटी सेंक कर कुत्तों के तरफ उछाला जवान कुत्ता ने उसे उठाया और बुड्डे कुत्ते के पास जाकर रख आया। क्योंकि उसे पता था की दूसरा रोटी उसे निश्चित ही मिलेगा।
मैंने दोस्त से कहा अभी क्या हुआ देखा? वह इस घटना पर ध्यान नहीं दिया था। इसलिए मैंने साडी घटना को उसे बताया। उसने आश्चर्य भरी नज़रो से देख कर केवल इतना ही कहा- शंकर , यार आदमी से कुत्ता भला।

Tuesday, October 12, 2010

राष्ट्रभाषा hindi

१५ सितम्बर से ३० सितम्बर तक सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी पखवारा मनाया जाता है कार्यालय के सभी कार्य हिंदी में करने के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम वर्षो से किया जा रहा है हिंदी भाषी राज्यों में भी हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए इस पखवारा आयोजन किया जाता है मुझे आश्चर्य इस बात का है की हिंदी भाषी राज्यों में जहाँ सभी की मातृभाषा हिंदी है, में भी हिंदी को प्रोत्साहित करने की आबश्यकता है? यह प्रोत्साहन यदि दुसरे भाषाई राज्यों के लिए हो तो उसका कुछ औचित्य भी हो सकता है उदाहरनार्थ बंगाल, उरिश्या या दक्षिण के राज्यों में हिंदी की प्रोत्साहन के लिए इस कार्यक्रम का औचित्य है इस पखवारे के दौरान हिंदी में कार्य करने के लिए सख्त निर्देश जारी किया जाता है फिर भी बड़े पदाधिकारी अंग्रेजी में ही सभी कार्य करते हैं पखवारे के अंतिम दिन समापन समारोह का कार्यक्रम में कीच प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है जिसमे पुरष्कार राशी का बितरण होता है केबल पुरस्कार राशी प्राप्त करने के लिए उस दिन प्रतियोगी हिंदी में लिखते हैं और जाहिर है की अच्चा ही लिखते हैं हिंदी भाषी राज्यों के सरकारी कार्यालयों में तो फिर भी ९० प्रतिशत कार्य हिंदी में होता है पर केंद्र सरकार के कार्यालयों में तो शायद ही २० प्रतिशत कार्य हिंदी में होता है हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी का यदि यह हाल है तो अन्य भाषाई राज्यों में हिंदी की स्तिथि का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है वर्षों से, हिंदुस्तान में, जहाँ का राष्ट्रभाषा हिंदी है, को प्रोत्साहित करने के लिए lakhon की राशी खर्च की जाती है बावजूद आज भी अंग्रेजी भाषा के सामने हमारी राष्ट्रभाषा की स्तिथि दोयम दर्जे का ही रह गया है। क्या यह शर्म की बात नहीं ? दुनिया के न्य देशों के राजनेता जब कभी हमारे देश में आते है और किसी भी तरह के भाषण या विचार व्यक्त करते है तो अपनी ही भाषा का प्रयोग करते है और अनुवादक उस भाषा को हिंदीअंग्रेजी में अनुवाद करते रहते हैंजबकि हमारे देश के राजनेता अन्य देशों में जाकर हिंदी नहीं वल्कि अंग्रेजी भाषा में बात करना अपनी शान समझते हैजबकि वहां भी अनुवादक उपलब्ध रहता हैइसीलिए उच्च वर्ग के तथाकथित विद्वानों के लिए हिंदी अनपढ़ और गवांरो की भाषा बनकर रह गयाजिस देश के प्रबुध वर्ग और राज्नेतावों को हिंदी बोलने में संकोच और शर्म महसूस होता हो वहां के आम जनता से क्या आशा किया जा सकता हैआज के युवायों को क्या दोष दिया जाये, उन्हें अपने करियर के लिए अंग्रेजी सीखना और इस भाषा में पारंगत होना ही पड़ता है. उन्हें क्या पता की एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत राष्ट्रभाषा हिंदी को किनारे करते हुए अंग्रेजी भाषा का महत्व दिया जाता रहामुझे अंग्रेजी भाषा से कोई शिकायत नहीं हैमैं यह मानता हूँ की अंग्रेजी सीखना आवश्यक है, पर राष्ट्रभाषा से अधिक महत्व में इसे कभी नहीं दे सकताहम हिंदी में हँसते है, रोते है, अपने सभी मनोभावों को हिंदी में ही प्रकट करते है, फिर भी अपने को बिद्वान और पढ़े लिखे दिखने के लिए अंग्रेजी में बात करना अपनी शान समझते है। जबकि अंग्रेजी एक सहज भाषा है और थोड़ी सी प्रयास से ही इस भाषा को आसानी से सिखा जा सकता है। मैं अपने आस पास के ऐसे कई व्यक्ति को जनता हूँ जिनका प्रारंभिक शिक्षा हिंदी में ही हुई है पर आज वे ही कहते हैं की यार ये हिंदी मेरे समझ में नहीं आता। अंग्रेजी में लिखा होता तो आसानी से इसका अर्थ बता सकता हूँ। इस तरह के लोग मेरे नज़र में राष्ट्रद्रोही हैं। चाहे वह कोई भी क्यों न हो। जिन्हें अपने राष्ट्रभाषा पर गर्व न हो उसे अपने देश पर गर्व नहीं हो सकता। राष्ट्रभाषा का उन्नति पर ही देश की उन्नति निर्भर हो सकता है।

Monday, October 11, 2010

लक्ष्य को पाने का junun

आज सुबह का समाचार पढ़ कर बहुत दिनों के बाद बेहद ख़ुशी महसूस किया।
हमारे शहर रांची के एक अत्यंत साधारण गरीब परिवार की लड़की दीपिका Commenwealth गेम्स के तीरंदाजी के एकल स्पर्धा में भी स्वर्ण जीत कर केवल इस शहर का ही नहीं पुरे राज्य, देश और अपने परिवार का नाम रौशन कर दिखाया। १७ वर्ष की इस लड़की के जूनून को संपूर्ण अंतर्मन से "शाबाश दीपिका" कहता हूँ। साथ ही उसके माता-पिता को भी पुरे दिल से नमस्कार कहना चाहता हूँ, अपनी पुत्री को आगे ले जाने में उनका त्याग और योगदान लाखों माता- पितावों को प्रेरणा देने में सहायक होगा। साथ ही उन लड़के-लड़कियों को भी यह सिख मिलेगा की लक्ष्य को हासिल करने के लिए यदि जूनून हो तो कोई गरीबी या धन की कमी आड़े नहीं आ सकता।
एन0 रघुरमण के कथनानुसार राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत करने वाले भारतीय खिलाडियों में से ९० प्रतिशत खिलाडी निम्न मध्य वर्ग या निम्न आय वर्ग से आते हैं। खेल सुविधायों का पुर्णतः अभाव और तमाम मुश्किलों के बावजूद ये खिलाडी सिर्फ खेल के प्रति अपने जूनून और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टार तक पहुंचे है। काश हमारी सरकार इन्हें वे सुविधाएं और प्रोत्साहन देते तो ओल्य्म्पिक में भी ये होनहार खिलाडी निश्चित ही स्वर्ण पदक का अम्बार लगा सकतें हैं। जय हो जूनून और समर्पण की।

Sunday, October 3, 2010

दामाद

-नमस्ते दीदी, सब ठीक हैं न? ये अभी अंदर कौन गए? दामादजी थे क्या ?
-हाँ दीदी, दामादजी ही तो थे। किसी की नज़र न लगे, मेरा दामाद तो हीरा है हीरा। देखिये मेरे और उनके लिए दवा लाना था और सब्जी भी। दामाद जी को एक फ़ोन किया और सारा सामान घर पर आ गया। जब भी कोई जरुरत होता है तो उन्हें फ़ोन करते ही आ जाते है।
- बहुत अच्छी बात है दीदी। लेकिन मनु बेटा को नहीं देख रही हूँ। घर पर नहीं है क्या ? आज तो छुट्टी है न?
- मत कहिये दीदी, मेरा बेटा तो नालायक, कुलांगार है। जब देखो ससुराल में ही पड़ा रहता है, और वहां का काम करता रहता है।
जब कोई परिवार अपने सुयोग्य पुत्र के लिए जीवनसंगिनी की खोज करते हुए धन की भी खोज जारी रखता है ताकि उस सुयोग्य पुत्र को अधिक से अधिक दाम में बेचा जा सके तब उस परिवार के शिक्षित होने पर संदेह होता है अ संदेह इस बात का भी होता है की उस परिवार के माता-पिता को अपने सुयोग्य पुत्र की योग्यता पर भी संदेह है की वह स्वाबलंबी होकर भी इतना अयोग्य है की वह अपनी पत्नी के लिए जरुरत की बस्तुएं ला नहीं सकता। उसे खुद को बेचकर भी धन चाहिए ताकि आगामी भबिश्य में वह अपनी पत्नी को भोजन, कपरे, कार और घर की ब्यबस्था कर सके। यदि हमलोग अपने बच्चो को शिक्षित बनाकर भी अप्रत्यक्ष रूप से भिखारी बनाना चाहते है? उसके योग्यता पर प्रश्नचिंह लगाना चाहते हैं, तो फिर इस दहेज़ रूपी अभिशाप से हमें कभी भी मुक्ति नहीं मिल सकता। भले ही हमलोग इसके लिए कोई भी तर्क प्रस्तुत करते जाये, सच यही है हम जन बुझ कर एक शिक्षित समाज में शिक्षित और स्वाबलंबी पुत्र और पुत्रियों को हाथ पसारना ही सीखा रहे हैं। काश आज के जवान लको को अगर इतना आत्मसम्मान होता तो शायद दहेज़ का भी अंत हो जाता।

Sunday, September 26, 2010

सुख-dukh

मेरे पिताजी कहते थे की आदमी जो भी सुख और आनंद का उपभोग करता है वे सभी ईश्वर द्वारा रचे हुए है और आदमी जो भी दुःख और परेशानियों को भोगता है वे सभी उसके खुद के बनाये हुए है। यानी आदमी के अंदर जो कुछ अच्छा है वही ईश्वर है और इसीलिए इन अच्छी चींजों के बदौलत वह सुख और खुशियों को पाता है। उसकी श्रेष्टता और धन की शक्ति उसे अहंकारी बनाता है जो उसे जागतिक बस्तुयों का सुख तो देता है लेकिन अध्यात्मिक सुख उसे कभी नहीं मिल पाता। वह केवल धन और बिभिन्न उपभोक्ता सामग्रियों को पाने के लिए दौड़ता रहता है। उसे कभी चैन नहीं मिल पाता। उसका श्रेष्टता का अहंकार उसके जीवन में दुःख और परेशानियों को भर देता है।

आदमी bano

हजारों साल बीत गए पर आदमी अब तक आदमी नहीं बन पायाजाति, धर्म और संप्रदाय में ही बंट कर रह गया। खुद को औरों से अलग और बिशिष्ट दिखने के लिये आदमी खुद को ऊँची और नीची जाति में बाँट लियाजबकि हर कोई जानता है की उसके पास जैसे दो हाथ दो पैर दो आँखे है वैसे ही औरों के पास भी हैंये सच है की किसीके पास प्राकृतिक रूप से बुद्धि ज्यादा होने के कारन वह अपनी बुद्धि और कौशल से औरो से अधिक धन और शिक्षा प्राप्त कर लेता है फिर प्रारंभ होता है उस बुद्धि और कौशल का दुरुपयोगआदमी उसी बुद्धि और कौशल से अधिक से अधिक धन और शक्ति कमाता हैफिर उसीसे औरों को यह मानने पर बाध्य करता है के वह श्रेष्ट है तथादुसरे निकृष्टश्रेष्टता के निदर्शन के लिये वह अपने आप को धर्म, जाति और सम्प्रदाय में बांटता जाता हैइसी श्रेष्टता को प्रमाणित करने के लिये वह औरों का शोषण करता है और तकत्बर बनता जाता हैयही ताकत उसे अहंकारी बनाता हैअहंकार उसे शोषक और आत्याचारी बनाता है
एक प्रश्न अक्सर मेरे मन में आता है- प्रागैतिहासिक काल में जब आदमी जंगलों और गुफयों में रहता था और रात के अँधेरे में जंगल के दुसरे जानवरों से डरते हुए रात गुजारा करता था, बरसात में बिजली के करक में थर थर कांप रहा था उस समय वह किस भगवन को याद करता था ? उस समय कहाँ थे भगवान्, अल्लाह, जेसस और तथाकथित सर्वशक्तिमान ईश्वर ? सुबह जब सूर्योदय हुआ तो खुद व खुद उसका डर का अंत हो गया। स्वाभाविक है के वह सबसे पहले सूर्य का आराधना ही किया होगा क्योंकि उस शक्तिपुंज के कारन उसे हिम्मत मिला। जहाँ से उसे पेट की भूख मिटाने के लिये भोजन प्राप्त हुआ या जिस पर वह अपनी शारीरिक शक्ति से विही प्राप्त नहीं कर पा सकता हो , उसे ही वह ईश्वर , भगवान्, जेसस आदि मानने लगा होगा। जैसे नदियाँ, पेड़-पौधें, पहाड़ -पर्वत,
रामकृष्ण परमहंश द्वारा कहा गया एक बाक्य याद आ रह है- " सबार उपरे मानुष सत्य ताहार उपरे नाई ." अगर आदमी ही नहीं होता तो ईश्वर , अल्लाह, जेसस को कौन जानता ? आदमी की कल्पना ही तो ईश्वर, अल्लाह और जेसस को बनाया। है न ?