Saturday, January 15, 2011

महंगाई के कारण

महान देश के,
महान राजनेता,
महिमामयी वाक्यों से,
देश के विकास की,
गौरव गाथा का बयान कर रहे थे॥
गरीबी रेखा से नीचे की,
जनताओं की
क्रय शक्ति बढ़ने के कारण
महंगायी बढ़ी है, ऐसा ही बता रहे थे...
फिर भी मिडिया वाले,
पता नहीं कहाँ-कहाँ से,
भूख से मरनेवालों की खबरें,
तस्बीरों के साथ,
छाप रहे थे...
यह बिपक्ष का चाल है,
यह भी बता रहे थे...

1 comment:

  1. वाह, यह तो बहुत मजेदार कविता है..अच्छा लगा यहाँ आकर. ..'पाखी की दुनिया' में भी आपका स्वागत है .

    ReplyDelete